Home / Dholpur / बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित
धौलपुर,28 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवम्बर के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम साथिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह की रोकथाम एवं समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक महिला अधिकारिता भैरू प्रकाश नागर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति सप्ताह रू जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता विषय पर भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *