Home / Dholpur / प्रधान चुनाव में अनिल अंबेश बनीं बाड़ी पंचायत समिति की प्रधान, विकास को मिलेगी प्राथमिकता – अनिल अंबेश

प्रधान चुनाव में अनिल अंबेश बनीं बाड़ी पंचायत समिति की प्रधान, विकास को मिलेगी प्राथमिकता – अनिल अंबेश

प्रधान चुनाव में अनिल अंबेश बनीं बाड़ी पंचायत समिति की प्रधान,

विकास को मिलेगी प्राथमिकता – अनिल अंबेश

 

धौलपुर,28 नवंबर। पंचायत समिति बाड़ी के प्रधान पद के चुनाव में अनिल अंबेश को प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। प्रधान चुने जाने के बाद अनिल अंबेश का कृष्णा रिसोर्ट, बाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने अनिल अंबेश को साफा पहनाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्वागत समारोह में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अनिल अंबेश को फूल-मालाओं से लाद दिया। वंदना शिवहरे ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा के विकास के संकल्प की जीत है। बाड़ी की जनता ने विकास को वोट दिया है।

विकास को मिलेगी प्राथमिकता – अनिल अंबेश
इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान अनिल अंबेश ने कहा कि वे पंचायत समिति क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क, पानी, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरी उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *