Home / Dholpur / पंचायती राज आम चुनाव 2026 : बसेड़ी,राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समितियों के सरपंच हुए घोषित

पंचायती राज आम चुनाव 2026 : बसेड़ी,राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समितियों के सरपंच हुए घोषित

पंचायती राज आम चुनाव 2026 : बसेड़ी,राजाखेड़ा एवं सरमथुरा पंचायत समितियों के सरपंच हुए घोषित
धौलपुर, 18 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत चतुर्थ चरण में सोमवार को जिले की तीनों पंचायत समितियों बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा की 98 ग्राम पंचायतों में सरपंच के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के पश्चात सरपंच पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

पंचायत समिति बसेड़ी में यह बने सरपंच
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति बाड़ी ने बताया कि पंचायत समिति बसेड़ी की ग्राम पंचायत अतरसूमा से वीरेन्द्र 1133 मतों से, बडरिया से मनीषा 139 मतों से, बागथर से शैलेन्द्र सिंह 281 मतों से, बनौरा से नहानी 35 मतों से, बांसरई से दुर्ग सिंह 197 मतों से, बरई से रामवती 235 मतों से, बौरेली से वीमला 514 मतों से, भारली से जीतेन्द्र कुमार 162 मतों से, दौपुरा से नेहा परमार 54 मतों से, धौर्र से खानीश 300 मतों से, एकटा से रेनू 151 मतों से, गुर्जा से राहुल दिवाकर 204 मतों से, हरजूपुरा से मनीशा 411 मतों से, हिंगोटा से रजनी 399 मतों से, जारगा से राहुल शर्मा 510 मतों से, झील से वीरेन्द्र सिंह 69 मतों से, खिडौरा से ध्रूवेन्द्र सिंह 732 मतों से, कुनकुटा से जसोदा 458 मतों से, महु गुलावली से मुनेन्द्र कुमार 59 मतों से, मई से रीना 474 मतों से, ममोधन से शिवरथ सिंह परमार 264 मतों से, मूड़िक से राहुल कुमार 1029 मतों से, नादनपुर से समीना बानो 1511 मतों से, पिपरैन से रामा 719 मतों से, रैवयापुरा जगदीश 1016 मतों से, रतनपुर से प्रतीमा तौमर 876 मतों से, सलेमपुर से शिवा कुमारी 1671 मतों से, ताजपुरा से छीद्दा 1817 मतों से तथा ग्राम पंचायत तुर्सीपुरा से सुगर सिंह 999 मतों से विजयी घोषित हुए।

पंचायत समिति राजाखेड़ा में यह बने सरपंच
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति राजाखेड़ा ने बताया कि पंचायत समिति राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत आनन्दपुरा से खजान सिंह 327 मतों से, बाजना से जगदीश प्रसाद 497 मतों से, बसईघियाराम से अनार देई 46 मतों से, बसईकारे से भूरी 28 मतों से, बिचोला से रीमा गुर्जर 193 मतों से, चौहानपुरा से गम्भीर सिंह 202 मतों से, चीलपुरा से रनवीर 80 मतों से, देवखेड़ा से प्रमोद सिंह 23 मतों से, ढोड़ि का पुरा से कमलेश 7 मतों से, डिडवार से जादौन कुमारी पूनम 175 मतों से, दिहौली से ललिता सिंह 318 मतों से, फरासपुरा से रवि कुमार 157 मतों से, गढ़ी खरीलपुर से राजकुमार 891 मतों से, गढ़ीजाफर से राहुल 358 मतों से, गन्हैदी से मदन मोहन 12 मतों से, गुनपुर से मंजू 347 मतों से, हथवारी से वीकेश 364 मतों से, जलालपुर से पूजा 6 मतों से, जसूपुरा से रवि कुमार 171 मतों से, कैलाशपुरा से सुधा शर्मा 63 मतों से, कठूमरी से प्रियंका देवी 69 मतों से, खेरली से विमलेश 724 मतों से, खुड़िला से ललिता 350 मतों से, कोटपुरा से सुल्तान सिंह 6 मतों से, कुसेन्दा खुर्द से जगदीश सिंह 232 मतों से, लालपुर से राजवीर 1110 मतों से, मछरिया से देवदत्त शर्मा 169 मतों से, महदपुरा से चन्द्रशेखर 138 मतों से, मरैना से कमलेश 384 मतों से, मितावली से मंजू देवी 3 मतों से, नागर से रजनी 3 मतों से, नादौली से कल्यान सिंह 197 मतों से, नाहिला से शिवानी 922 मतों से, पहाड़ी से गीता देवी 464 मतों से, रंडौली से सुनीता 178 मतों से, सदापुर से छाया कुमारी 337 मतों से, समौना से हाकिम सिंह 3 मतों से, सामौर से गिर्जा शर्मा 882 मतों से, सोमाली से सुनीता 231 मतों से, शाहपुरा से सतीश कुमार 288 मतों से, शेखपुर ब्राहमन से देशराज 5 मतों से, सिकरौदा से जामिल सिंह 177 मतों से, सिंघावली कलां से आरती 240 मतों से, विडार संजय कुमार 260 मतों से तथा विन्तीपुरा से श्रीनिवास 868 मतों से विजीय घोषित हुए।

पंचायत समिति सरमथुरा में यह बने सरपंच
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति सरमथुरा ने बताया कि पंचायत समिति सरमथुरा की ग्राम पंचायत आंगई से वन्दना 443 मतों से, बडगांव से रवि 408 मतों से, बरोली से गीता देवी 417 मतों से, भमपुरा से गीता 274 मतों से, भरकुंजरा से अटलविहारी 163 मतों से, बिजौली से सागर सिंह 242 मतों से, चन्द्रावली से माया 31 मतों से, ददरौनी से रामोती मीना 356 मतों से, धौध से रीना 114 मतों से, डौमई से ऋषि बाई मीना 579 मतों से, गौलारी से ओमवती 227 मतों से, झिरी से रामअवतार सिंह 282 मतों से, खरौली से काशी बाई 73 मतों से, खुर्दिया से नेकराम 85 मतों से, लीलौठी से कृष्ण कुमार मीना 25 मतों से, मदनपुर से नीतू 113 मतों से, मढ़ासिल से आशीष सौरभ 249 मतों से, पवैनी से रेख 111 मतों से, पिपरैट से रेशम बाई 281 मतों से, रैहरठ से बत्ते सिंह 100 मतों से, सुनकई से आशा मीना 59 मतों से, सुरारीकलां से बीरबल 57 मतों से, वटीकरा से कृष्णा कुमारी जाटव 260 मतों से तथा वीलोनी से महेन्द्र मीना 263 मतों से विजयी घोषित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons