पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण
धौलपुर, 16 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद धौलपुर श्रीमती श्रेष्ठा श्री द्वारा जिले के 03 आदर्श मतदान केंद्रों एवं 08 अन्य मतदान केंद्रों सहित कुल 11 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु उपलब्ध पेयजल, स्वच्छता, छाया, बैठने की व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं का जायजा लिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।










