Home / Rajasthan / 20 नवंबर को रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह एवं मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

20 नवंबर को रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह एवं मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

20 नवंबर को रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह एवं मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ
व्यवसायी पुत्री विवाह संग 115 कन्याओं का सामूहिक विवाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
भरतपुर,16 नवंबर। आगामी 20 नवंबर को रूपवास में आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह एवं मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजक व्यवसायी चंद्रप्रकाश टीटू व कल्पना ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा से हुई। कसबे के वोकोली मोड़ से प्रारंभ होकर भव्य कलश यात्रा श्री कैलादेवी क्रशर पर पहुंची। यहां पर आचार्य राजकुमार शर्मा के पावन सान्निध्य में राष्ट्र रक्षा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन से जुडे समाजसेवी अनुराग शर्मा ने बताया कि गांव बोकोली में सड़क किनारे बिजलीघर के पास बने क्रशर प्लांट पर 20 नवम्बर को युवा व्यवसायी दम्पती अपनी पुत्री का विवाह कर रहा है। इस उपलक्ष्य में दम्पती चंद्रप्रकाश व्यास टीटू व कल्पना अपनी पुत्री मुस्कान यतेंद्र के विवाह के साथ ही 115 सर्वसमाज की कन्याओं का विवाह भी कर रहे है। इस अनूठे आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी शिरकत कर रहे है। जिसमें 20 नबम्बर को सभी जोड़ों की सामूहिक निकासी, वरमाला, मंगलगीत, आगवानी व फेरे एक साथ होंगे। इसके लिए सभी जोड़ो के बैठने की व्यवस्था सामूहिक रहेगी। वही मंडप अलग-अलग रहेंगे। आयोजन में टीटू कल्पना अपनी पुत्री मुस्कान के साथ ही सभी 115 वर वधुओं को सोने चांदी के जेवरात, बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, बर्तन, बक्शा, कपड़े, पंखा आदि सामान दे रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर शहर सहित ग्रामीण इलाकों के युवा व्यवस्था को सभाल रहे हैं। शर्मा ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य देश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करना है। इसी हेतु 20 नवंबर को होने वाले इस धार्मिक एवं सामाजिक महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons