धौलपुर,14 नवंबर। पंचायत चुनाव में जिले में चतुर्थ चरण में चुनाव डयूटी में तैनात एक पुलिस कार्मिक की मौत हो गई। मृतक हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा में सरमथुरा थाने में तैनात हैं। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा सरमथुरा थाने में चुनाव संबंधी ड्यूटी की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे खाना खाने के लिए कमरे में पहुंचे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सरमथुरा अस्पताल लेकर पहुंचे।
पंचायत चुनाव डयूटी में तैनात पुलिस कार्मिक की मौत










