Home / Dholpur / पंचायतीराज चुनाव-2026: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने तेज की तैयारियां

पंचायतीराज चुनाव-2026: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने तेज की तैयारियां

पंचायतीराज चुनाव-2026: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए धौलपुर पुलिस ने तेज की तैयारियां

सरमथुरा में पुलिस टीमों ने किया पैदल फ्लैग मार्च

धौलपुर,09 नवंबर। जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के अंतर्गत आगामी 14 एवं 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी  श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चुनाव सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां एवं गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज सरमथुरा क्षेत्र में थानाधिकारी थाना सरमथुरा कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता द्वारा सुरारी कलां, खुर्दिया, पवैनी, बिजौली, बरौली आदि ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा भय से प्रभावित हुए बिना मतदान करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। असामाजिक तत्वों, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons