Home / Dholpur / युवक ने फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

युवक ने फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

 

 

युवक ने फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

धौलपुर,09 नवंबर। जिले के राजाखेड़ा उपखंड के थाना दिहोली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीच का पुरा अडवा पुरैनी में एक युवक ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक सौरव उम्र करीब 22 साल ने नीम के पेड़ से लटक कर फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस एवं परिजनों के मुताबिक करीब 4 महीने पूर्व ही सौरव की शादी दाऊजी के पास अलीपुर गांव में हुई थी। परिजनों की सूचना पर पंहुची दिहौली थाना पुलिस ने राजाखेड़ा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons