Home / Dholpur / दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने की विशेष तैयारी, कार्मिकों की लगाई विशेष ड्यूटी

दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने की विशेष तैयारी, कार्मिकों की लगाई विशेष ड्यूटी

दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग ने की विशेष तैयारी, कार्मिकों की लगाई विशेष ड्यूटी

डिस्कॉम देगा तत्काल अस्थायी विद्युत कनेक्शन, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
धौलपुर,07 नवंबर। दीपावली पर्व के दौरान आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षित, सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत वितरण निगम द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। त्योहार के दौरान विद्युत की बढ़ती मांग एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विद्युत तंत्र के रखरखाव के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। दीपावली के अवसर पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफॉर्मरों, जीएसएस एवं अन्य विद्युत उपकरणों की जांच कर आवश्यक रखरखाव कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की विद्युत बाधा उत्पन्न न हो।

जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि यदि ट्रांसफार्मर खराब होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित होती हैं तो उसे बदलने के लिए उपखंड कार्यालय पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं , आमजन से अपील हे कि बिजली चोरी नहीं करे व कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक दबाब नहीं बढ़े। वहीं दीपावली पर अस्थायी दुकानों, मेलों, सजावट एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता को देखते हुए डिस्कॉम द्वारा तत्काल अस्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। इससे उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को समय पर विद्युत कनेक्शन मिल सकेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए तकनीकी कर्मचारी एवं शिकायत निवारण दल अलर्ट रहेंगे। विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।जिले के कंट्रोल रूम 9414029319 /05642220010 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते है
विद्युत विभाग कि सुरक्षित दिवाली के लिए आमजन से की अपील की है कि दीपावली पर विद्युत सजावट एवं रोशनी के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें तथा खुले तारों, ओवरलोडिंग एवं अवैध विद्युत उपयोग से बचें। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर विभाग को तत्काल सूचना दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons