Home / Rajasthan / शासन सचिवालय स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मनाया गया धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह

शासन सचिवालय स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मनाया गया धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह

शासन सचिवालय स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मनाया गया धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह
मौसमी बीमारियों से बचाव एवं शरद ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल के प्रति किया जागरूक

जयपुर, 6 नवम्बर। शासन सचिवालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय की ओर से शुक्रवार को धन्वंतरि आरोग्य सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में सचिवालय राजपत्रित अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु शर्मा मुख्य अतिथि तथा आयुष विभाग के वरिष्ठ शासन उप सचिव श्री नरोत्तम लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप शासन सचिव श्री बाबूलाल मीणा, पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कजोड़मल मीणा एवं परिचारक संघ के अध्यक्ष श्री नरपत सिंह सहित सचिवालय के आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं से जुड़े चिकित्सक, कंपाउंडर, नर्स एवं परिचारक तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजकीय आयुर्वेद औषधालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी वैद्य श्री राजेश शर्मा ने मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शरद ऋतु में होने वाले संभावित रोगों, उनसे बचाव के उपायों तथा इस मौसम में अपनाए जाने वाले उचित आहार-विहार के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए पत्रक भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons