आरोग्य भारती द्वारा धन्वंतरी जयंती का आयोजन, योग और स्वास्थ्य पर दिया बल
धौलपुर,06 नवंबर। आरोग्य भारती जिला इकाई द्वारा भगवान धन्वंतरी जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय पेच वाले हनुमान मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन संयोजक अनुराग शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य, आयुर्वेद और परिवार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दैनिक जीवन में शुद्ध आचरण और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर आरोग्य भारती के जिला संयोजक गिरिराज सिंह त्यागी, आरएसएस के जिला संघ चालक रामख्तयार सिंह, जिला प्रचारक रौनक तथा आरोग्य भारती के सचिव डॉ. प्रज्ञादीप वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरएसएस के सह कार्यवाह प्रमोद त्यागी, भरतपुर विभाग के प्रौढ़ कार्य प्रमुख पुरुषोत्तम शर्मा, योग शिक्षक दिनेश और आरोग्य भारती के सह-संयोजक अरुण त्रिपाठी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के डॉ. सुमित राणा तथा डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी भाग लिया और भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी के निरोगी जीवन की कामना की।










