Home / Madhya Pradesh / सभी प्रगतिरत योजनाओं को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाई जाए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

सभी प्रगतिरत योजनाओं को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाई जाए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

सभी प्रगतिरत योजनाओं को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाई जाए
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की
मुरैना,28 नवंबर। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रगतिरत योजनाओं को जून 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाई जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का कार्य डीपी अथवा विद्युत तार चोरी होने के कारण बंद पड़ा है, उनमें मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समन्वय स्थापित कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए योजनाओं को पुनः चालू कराएं। इसी प्रकार जिन योजनाओं में पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है, उनमें संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार से समन्वय कर भूमि संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण कराएं, ताकि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने टेंडर जारी की जा चुकी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है, उनके अंतिम देयक 5 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विगत माह की प्रगति अत्यंत कम रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर इस माह की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार लाएं तथा विभाग की रैंकिंग ए ग्रेड तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *