Home / Madhya Pradesh / मुख्यमंत्री #JanVishwasAbhiyan2026 के शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद 57 आवेदन प्राप्त, 8 का मौके पर निराकरण

मुख्यमंत्री #JanVishwasAbhiyan2026 के शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद 57 आवेदन प्राप्त, 8 का मौके पर निराकरण

मुख्यमंत्री #JanVishwasAbhiyan2026 के शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
57 आवेदन प्राप्त, 8 का मौके पर निराकरण
कृषि विभाग के आरएईओ मानसिंह गुर्जर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
मुरैना,28 नवंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज पहाड़गढ़ विकासखंड के ग्राम बघेल का पुरा में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी दी गई, ताकि पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर में प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग के 27, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2, विद्युत विभाग के 2, सामाजिक न्याय विभाग के 2, खाद्य विभाग का 1 तथा शिक्षा विभाग का 1 आवेदन शामिल है।
प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नल-जल योजना एवं पेयजल की समस्या, सीसी सड़क निर्माण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान पंजीयन, सीमांकन, नामांतरण, भूमि अभिलेखों की नकल, स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री, मकान पट्टा, विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर स्थापना, वृद्धावस्था एवं कल्याणी पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने तथा समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *