Home / Rajasthan / छबड़ा विद्युतगृह का 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दोनों विद्युतगृहों से संयुक्त रूप से कमीशनिंग के बाद सर्वाधिक विद्युत उत्पादन

छबड़ा विद्युतगृह का 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दोनों विद्युतगृहों से संयुक्त रूप से कमीशनिंग के बाद सर्वाधिक विद्युत उत्पादन

छबड़ा विद्युतगृह का 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,
दोनों विद्युतगृहों से संयुक्त रूप से कमीशनिंग के बाद सर्वाधिक विद्युत उत्पादन

जयपुर, 26 नवंबर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के छबड़ा स्थित 1000 मेगावाट क्षमता के सब क्रिटिकल एवं 1320 मेगावाट क्षमता के सुपर क्रिटिकल पावर प्लांटों से संयुक्त रूप से गुरूवार 26 नवम्बर को अपनी पूर्ण क्षमता पर विद्युत उत्पादन करते हुए 2320 मेगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल किया। यह दोनों प्लांटों की कमीशनिंग के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन है।

उल्लेखनीय है कि कमीशनिंग के बाद से ही छबड़ा सुपर क्रिटिकल इकाइयों में कुछ तकनीकी समस्याएं बनी हुई थीं, जिनके कारण इनका पूर्ण क्षमता से संचालन प्रभावित हो रहा था। उत्पादन निगम के प्रबन्धन के निर्देषानुसार अभियंताओं ने निरंतर प्रयास करते हुए इन तकनीकी खामियों को दूर किया एवं आवश्यक सुधार कर इकाइयों की कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता को बेहतर बनाया। इन समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि आज दोनों प्लांटों ने संयुक्त रूप से कमीशनिंग के बाद अब तक का सर्वाधिक 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उत्पादन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री देवेंद्र श्रृंगी ने छबड़ा विद्युतगृह की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर एवं ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा उत्पादन निगम के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम, समर्पण और टीम भावना से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार तकनीकी दक्षता, बेहतर परिचालन एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उत्पादन निगम भविष्य में भी उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons