Home / Rajasthan / ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह की सूचना समय पर प्रशासन तक पहुंचाने में साथिनों की भूमिका महत्वपूर्ण बाल विवाह की रोकथाम में ‘साथिनों’ की भूमिका पर आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह की सूचना समय पर प्रशासन तक पहुंचाने में साथिनों की भूमिका महत्वपूर्ण बाल विवाह की रोकथाम में ‘साथिनों’ की भूमिका पर आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह की सूचना समय पर प्रशासन तक पहुंचाने में साथिनों की भूमिका महत्वपूर्ण
बाल विवाह की रोकथाम में ‘साथिनों’ की भूमिका पर आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
करौली, 23 नवम्बर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम एवं उन्मूलन में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत साथिनों की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को महिला अधिकारिता विभाग, करौली में ‘बाल विवाह की रोकथाम में साथिनों की भूमिका व उत्तरदायित्व’ विषय पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन एवं प्रयत्न संस्था, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा जोशी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक पवन गुप्ता तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने साथिनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा इसकी रोकथाम में उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
वक्ताओं ने बताया कि साथिनें ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय से सीधे जुड़ी रहती हैं। ऐसे में बाल विवाह की संभावनाओं की पहचान करने, समय रहते सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा परिवारों एवं समुदाय को जागरूक करने में उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने साथिनों से अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए बाल विवाह की रोकथाम के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं क्षेत्र की साथिनों ने बाल विवाह मुक्त करौली के निर्माण का संकल्प लिया तथा इस सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सहायक फजले अहमद एवं सहायिका फरीदा बानो, महिला अधिकारिता विभाग से सहायक लेखाधिकारी नईम खान, प्रयत्न संस्था की ओर से प्रोग्राम ऑफिसर पजरू खान सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons