Home / Dholpur / धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

धौलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

धौलपुर,22 नंवबर। धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके के मांगरोल गांव में कथित रूप से एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। फिल्मी स्टाइल में युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा युवक के परिजनों द्वारा की गई समझाइश करीब चार घंटे बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। तब कहीं जाकर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। मनिया सीओ खलील अहमद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को थाना इलाके के मांगरोल गांव के पास बाल गोविंद का पुरा में स्थित एक मोबाइल टावर पर एक युवक के चढ़ने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर मनिया थाना प्रभारी अनिल कुमार गौतम पुलिस टीम तथा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो जानकारी मिली कि मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक मनिया थाना इलाके के गांव खेरली के पास स्थित गोपाल के अड्डा का रहने वाला संजय लोधा है।
पुलिस की अधिकारियों ने युवक के पास मोबाइल पर संपर्क साधा तो युवक ने बताया कि वह एक सजातीय युवती से प्रेम करता है। लेकिन वह युवती और उसके परिजन उस युवती के साथ उसका विवाह करने के लिए राजी नहीं है। इसी बात से गुस्सा होकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का दुसाहसिक कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर ही टावर पर चले युवक के परिजनों को भी बुलाया। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाया। लाउड स्पीकर से भी प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग एवं मदद करने का एलान भी किया गया। तब करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक संजय लोधा नीचे उतरा। तब कहीं जाकर पुलिस, प्रशासन एवं परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर, युवक द्वारा मोबाइल पर चढ़कर ग्रामीणों को अपनी प्रेम प्रसंग की बातें बताने पर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों को एक पुरानी हिंदी फिल्म की स्मृतियां भी ताजा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons