Home / Dholpur / मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग

धौलपुर,04 नवंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग की है। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के बाद में धौलपुर वापस लौटे शर्मा ने बताया कि दिलली के रामलीला मैदान की इस रैली की अगुवाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस और गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला संयोजक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की है। इसके साथ ही अन्य मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त को संरक्षण देने वाले 2023 के कानून को निरस्त करना,’एसआईआर’ (SIR) प्रक्रिया को तत्काल रोकने और गैर-कानूनी ढंग से हटाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बहाल करने तथा सभी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए जाने की मांग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *