Home / Dholpur / धौलपुर  में 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

धौलपुर  में 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

धौलपुर  में 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
धौलपुर, 3 नवम्बर। 33, 11 केवी सब-स्टेशन सरानीखेड़ा पर मरम्मत व रखरखाव कार्य होने के कारण 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियन्ता एचटीएम ग्रामीण ने बताया कि 11 केवी सरानीखेड़ा, बसईसामन्ता, चैनापुरा, विश्नौदा व सरेखी का पुरा फीडरों से जुड़े सम्बन्धित क्षेत्रों की 4 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियन्ता एचटीएम शहर ने बताया कि 33, 11 केवी सब-स्टेशन हाऊसिंग बोर्ड पर दिवाली मरम्मत व रखरखाव का कार्य होने के कारण 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 केवी पुलिस लाइन, जिला परिषद व पुरानी छावनी फीडर से निकलने वाले छावनी, जिला परिषद, पुलिस लाइन, दारा सिंह नगर, महेन्द्र एप्स, मयूरी नगर, रूंध एवं प्रेरणा नगर इत्यादि सम्बन्धित क्षेत्रों की 4 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता एचटीएम ने बताया कि 33 केवी डीसीसीपीपी पर मरम्मत व रखरखाव कार्य होने के कारण सम्बन्धित क्षेत्रों की 4 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *