Home / Dholpur / धौलपुर जिला परिषद सदस्य चुनाव में 66.44 प्रतिशत मतदान

धौलपुर जिला परिषद सदस्य चुनाव में 66.44 प्रतिशत मतदान

 

 

धौलपुर जिला परिषद सदस्य चुनाव में 66.44 प्रतिशत मतदान
तृतीय चरण में तीन पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

धौलपुर,03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि तृतीय चरण में जिले की बाड़ी, धौलपुर एवं सैपऊ में 17 जिला परिषद सदस्य के लिए 4 लाख 14 हजार 55 मतदाताओं में से 2 लाख 75 हजार 98 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिला परिषद सदस्य चुनाव में सायं 6 बजे तक 66.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। तृतीय चरण में धौलपुर जिले की पंचायत समिति सदस्य बाड़ी के कुल 25 वार्ड के 1 लाख 28 हजार 494 मतदाताओं में से 84 हजार 66 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

इस प्रकार सायं 6 बजे तक 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति सदस्य धौलपुर के 25 वार्डो के कुल 1 लाख 33 हजार 730 मतदाताओं में से 89 हजार 80 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सायं 6 बजे तक 66.61 प्रतिशत मतदान किया। पंचयात समिति सदस्य सैपऊ के 27 वार्डो के कुल 1 लाख 41 हजार 195 मतदाताओं में से 97 हजार 466 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सायं 6 बजे तक 69.03 प्रतिशत मतदान किया।

 

उधर,मतदान के दौरान सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए। गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया में युवाओं से लेकर महिलाओं एवं बुजुर्गाें ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी,उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीणा तथा जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतनान केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *