पंचायती राज आम चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं : श्रीनिधि
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की
धौलपुर, 1 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी मतदाताओं से निर्धारित मतदान तिथियों पर अपने मताधिकार कर अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपनी अपील में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है तथा लोकतंत्र को वास्तविक शक्ति आम नागरिकों के मत में निहित है। निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान संवैधानिक अधिकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। मतदान के माध्यम से ही मतदाता अपनी पसंद के योग्य जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच के तहत धौलपुर, सैपऊ एवं बाड़ी में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवम्बर मंगलवार को तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 5 नवम्बर गुरुवार को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान दिवसों पर मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतदाता मतदान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, बैंक एवं पोस्ट ऑफिस की फोटोयुक्त पासबुक, सांसदों एवं विधायकों को जारी प्रमाण-पत्र, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी सर्विस पहचान-पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी दिव्यांग पहचान पत्र शामिल हैं। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के मतदाताओं से अपील प्राथमिकता से व्यवस्थित कर की कि वे अपने दैनिक कार्यों को निर्धारित मतदान दिवस पर उत्साह पूर्वक मतदान करें। साथ ही अपने आस-पड़ोस, मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक बोट अमूल्य है। सभी मतदाता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा जिले का मान बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।
पंचायती राज आम चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं : श्रीनिधि










