Home / Dholpur / इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

धौलपुर,31 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 42 वां बलिदान दिवस एवं भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री ने श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गरीबों किसानों की हितेषी थी। उन्होंने राष्ट्र का मान व सम्मान पूरी देश दुनिया में बढ़ाया। पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि लोह पुरुष सरदार पटेल एवं श्री मती इन्दिरा गांधी सच्चे देशभक्त थे। आज हम सबको दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद रियासतों का का एकीकरण किया। उनका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष लीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री एवं श्रषिकेश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *