Home / Dholpur / कांग्रेस झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैला रही – छगन माहुर

कांग्रेस झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैला रही – छगन माहुर

 

 

कांग्रेस झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैला रही – छगन माहुर
भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजता हटाओ पर प्रेस वार्ता

धौलपुर,31 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने ने कहा कि देशभर में एसआईआर बिल्कुल सही और आवश्यक शुद्धिकरण के लिए ही हो रही है। यह पहले भी अनेकों बार होती आई है। इसमें नया कुछ भी नहीं है, बल्कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण मात्र ही है। मृत व्यक्ति, अनुपस्थित व्यक्ति, परमानेंट पता छोड चुका व्यक्ति व डबल नाम वाले व्यक्तियों को संशोधित किया जाता है, जिसमें दावे, आपत्ति का समय दिया जाता है, जो वास्तव में ही नहीं हैं, वह हट जाता है। अर्थात् सब कुछ ठीक व सही सही हो रहा है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता कराते हुए उन्होंने कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव फैलाकर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश के पूर्व महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस को देश विरोधी वार्ता करने वाले लोग अच्छे लगते हैं, आम जनता कांग्रेस के खिलाफ है। कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों को आमजन सफल नहीं होने देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। ऐसी मानसिकता के लोगों जनता पहचान चुकी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि देश एवं भाजपा के साथ है। पंचायत चुनाव में धौलपुर जिले में पार्टी का जिला प्रमुख एवं प्रधान बनेंगे। वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, हरिनिवास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना एवं सोशल मीडिया प्रभारी रितिक वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *