Home / Dholpur / सचिव ने किया बसों का निरीक्षण, गंभीर कमियां मिलने पर 5 बसों का चालान

सचिव ने किया बसों का निरीक्षण, गंभीर कमियां मिलने पर 5 बसों का चालान

सचिव ने किया बसों का निरीक्षण, गंभीर कमियां मिलने पर 5 बसों का चालान
धौलपुर,19 नवंबर।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव एवं संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा गुरूवार को शहर के गुलाब बाग चौराहे पर रोड सेफ्टी अभियान के तहत 10 बसों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान बसों में गंभीर कमियां पाए जाने पर 5 बसों के मौके पर ही चालान किए गए।निरीक्षण के दौरान विभिन्न बसों में निर्धारित मानकों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित कमियां पाई गई। किसी बस में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं, था, किसी बस में फस्ट एड किट उपलब्ध नहीं पाई गई, किसी बस में वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे। वहीं, किसी बस में इमरजेंसी द्वार खराब मिले एवं अन्य कमियां भी उपलब्ध मिलीं। जिनके संबंध में सचिव रेखा यादव ने जिला परिवहन अधिकारी द्वारा नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें 5 बसों का मौके पर ही चालान किया गया। साथ ही बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में पाई गई कमियों को निर्धारित समयावधि में दूर करवाएं तथा यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र में निर्धारित बिंदुओं के अनुसार स्लीपर कोच, लग्जरी यात्री बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं वैधानिक प्रावधानों की बारीकी से जांच की गई। संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा बसों के वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास द्वारों की उपलब्धता एवं सुगमता तथा बसों की बॉडी एवं संरचना में किसी प्रकार की गंभीर तकनीकी खराबी अथवा अनधिकृत बदलाव की जांच की गई। इसके साथ ही बसों में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिकायत पेटिका की भी बारीकी से जांच की गई। साथ ही बसों में बैठे उपस्थित लोगों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9928900900 की भी जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *