Home / Dholpur / इंद्रा जिंदल को मिली प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

इंद्रा जिंदल को मिली प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

इंद्रा जिंदल को मिली प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धौलपुर,19 नवंबर। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान द्वारा धौलपुर की श्रीमती इंद्रा जिंदल को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग की सहमति से प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता एवं प्रदेश महिला महामंत्री डॉ. सुधा पोद्दार जाजोदिया ने यह नियुक्ति की।

इंद्रा जिंदल की सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता, अनुभव एवं अग्रवाल समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने नियुक्ति पत्र में प्रदेश की दोनों महिला नेत्रियों ने कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में आपकी सक्रियता एवं कार्यकुशलता सम्मेलन के कार्यों को संगठन की दृष्टि से मजबूत करेंगी।

उनकी नियुक्ति से धौलपुर के अग्रवाल समाज एवं महिला वर्ग में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगी तथा महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *