अग्रवाल महिला मंडल कोठी धौलपुर द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मचकुंड धाम पर भव्य दीपदान महोत्सव आयोजित
धौलपुर,25 नवंबर। स्थानीय ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मचकुंड धाम पर आज अग्रवाल महिला मंडल कोठी धौलपुर के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा वह देव दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भाग लिया तथा दीप प्रज्वलित कर मचकुंड सरोवर में दीपदान किया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण मचकुंड धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने मचकुंड सरोवर की परिक्रमा लगाकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मंडल की अध्यक्ष रजनी गोयल ने कहा मचकुंड सरोवर धौलपुर का एक अत्यंत प्राचीन एवं पवित्र धार्मिक स्थल है। इसे ‘तीर्थों का भांजा’ कहा जाता है। यह धौलपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से इस स्थल का विशेष महत्व है।
मंडल की मंत्री श्रीमती राधा सिंघल ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने न केवल भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित किया, बल्कि महिलाओं को सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का भी सराहनीय कार्य किया। अंत में सभी ने मचकुंड धाम की पवित्रता एवं धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। दीपदान महोत्सव में सरिता सिंघल, उपाध्यक्ष शीतल बिंदल, संगठन मंत्री मंजू मंगल, प्रचार मंत्री शिल्पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन गोयल, निरीक्षक मोनिका बंसल, कार्यकारिणी सदस्य निशा मित्तल, ममता अग्रवाल, नैंसी गर्ग, शिल्पी गर्ग, सपना गर्ग अंशु अग्रवाल, अंजलि गर्ग, सीमा गोयल, सोनम, निर्मला गर्ग, सरिता गोयल, संयोगिता मोदी, शालिनी बंसल, संगीता गर्ग सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।










