Home / Madhya Pradesh / न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुरैना में रन फॉर जस्टिस मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन

न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुरैना में रन फॉर जस्टिस मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन

न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मुरैना में रन फॉर जस्टिस मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन

निःशुल्क विधिक सहायता एवं न्याय संबंधी योजनाओं के प्रति आमजन को किया जागरूक

मुरैना, 18 नवंबर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को मुरैना में रन फॉर जस्टिस मैराथन एवं वॉकाथन का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मैराथन एवं वॉकाथन को रवाना किया।

मैराथन एवं वॉकाथन के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100, मध्यस्थता, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध सहित विभिन्न विधिक सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन एवं वॉकाथन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पं. रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश अनुज कुमार, विनय कुमार, चंद्रशेखर जायसवाल, श्रीमती चारुलता दांगी सहित अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दिनेश सिंह राणा, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिसिंह सिकरवार, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *