कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 2026-27 के आवेदन पत्र में विद्यार्थी डेटा, फोटो व हस्ताक्षर में संशोधन शुरू
धौलपुर,19 नवंबर। श्रीमान पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5वीं-8वीं के आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया दिनांक 20.11.2026 से सीबीईओ लॉगिन द्वारा की जावेगी। संस्थाप्रधान विद्यार्थी के व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर में संशोधन अंतिम दिनांक 31. 12.2026 तक करवा सकेंगे
डाईट प्राचार्य हंसराज मीणा एवं उपप्रधानाचार्य एवं परीक्षा प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय अपने आवेदनों की जांच कर लेवें, यदि किसी विद्यार्थी के आवेदन में त्रुटि पायी जाती है तो शीघ्र अतिशीघ्र संशोधन करवाना सुनिश्चित करें।










