Home / Dholpur / वरिष्ठ समाज सेविका सपना गोयल महिला प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त

वरिष्ठ समाज सेविका सपना गोयल महिला प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त

वरिष्ठ समाज सेविका सपना गोयल महिला प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त
धौलपुर,19 नवंबर। धौलपुर की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सपना गोयल को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की महिला प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता एवं प्रदेश महिला महामंत्री डॉ सुधा पोद्दार जाजोदिया ने श्रीमती सपना गोयल की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संपूर्ण देश के अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र संगठन है। यह अपनी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ साथ पूरे देश में युवा एवं महिला मंडल के माध्यम से समस्त समाज को संगठित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
पूर्वी राजस्थान की महिला इकाई के पुनर्गठन की दिशा में आगे बढ़ते हुए आपकी निष्ठा एवं अनुभव के साथ साथ अग्रवाल समाज के प्रति आपकी लगन, सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी गर्ग की सहमति से आपको अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान के महिला प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया जाता है। अपने नियुक्ति पत्र में प्रदेश की दोनों महिला नेत्रियों ने कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में आपकी सक्रियता एवं कार्यकुशलता सम्मेलन के कार्यों को संगठन की दृष्टि से मजबूत करेंगी। अग्रवाल समाज की श्रद्धा, आस्था और भक्ति के केंद्र ‘अग्रोहा शक्तिपीठ’ से जुड़कर आप विश्व शान्ति एवं संस्कारित समाज का निर्माण करने के लिए ‘अग्र भागवत’ एवं भगवान अग्रसेन जी के सिद्धान्तों एवं आर्दशों व ‘मंगल पाठ’ का पूरे प्रदेश में मीडिया एवं अन्य सभी आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगी। पत्र में श्रीमती सपना गोयल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान आपके अत्यंत यशस्वी, प्रेरणादायी एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आपको हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *