Home / Dholpur / भाजपा ने चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया 

भाजपा ने चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया 

भाजपा ने चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया
धौलपुर,03 नवंबर। जिला धौलपुर में संपन्न हुए तृतीय चरण के चुनावों को लेकर 3 नवंबर 2026 को धौलपुर भाजपा कार्यालय पर चुनाव नियंत्रण कक्ष बनाया गया। भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी धौलपुर मुकेश सक्सेना ने बताया कि मतदान के दौरान प्रत्याशियों को आने वाली कठईयों को नियंत्रित कक्ष के माध्यम से प्रत्याशियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया गया। मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला चुनाव प्रभारी पंकज मीना के निर्देशन पर एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की निगरानी में टीम का गठन किया गया था। टीम ने दिन भर आयी  समस्याओं का शीघ्र निपटारा कराया और मतदान को सुगम बनाने के सफल प्रयास किए। टीम का संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया। पंकज शर्मा ने बताया कि जिले भर से आई का लगभग 33 समस्याओं का प्रशासन के माध्यम से एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से शीघ्र निपटारा कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *