होमगार्ड स्वयंसेवकों को एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की दिलवाई शपथ
धौलपुर, 31 अक्टूबर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होम गार्डस कार्यालय द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े हर्षो उल्लाहस के साथ कचहरी परिसर में स्थित कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट डॉ भानू शर्मा द्वारा होमगार्ड स्वयंसेवकों को 1947 में आजादी के समय खण्डित 565 रियासतों को जोड़ने तथा भारतीय संघ में विलय कर भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान से सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों को अवगत कराया तथा एकता दिवस पर सभी को भारत वर्ष की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा हेतु स्वयं को समर्पित करने के लिए शपथ दिलवाई। इसके उपरान्त होमगार्ड स्वयंसेवकों के द्वारा कचहरी परिसर से रन फॉर यूनिटी हेतु दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव कुमार आरक्षी एवं वरिष्ठ सहायक हरेन्द्र कुमार सिंह एवं समस्त होमगार्डस द्वारा बड़े हर्षो उल्लाहस से इस आयोजन में भाग लिया।
होमगार्ड स्वयंसेवकों को एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की दिलवाई शपथ










