Home / Dholpur / आज दिल्ली कूच करेंगे यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता

आज दिल्ली कूच करेंगे यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता

आज दिल्ली कूच करेंगे यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता
धौलपुर,31 अक्टूबर। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में धौलपुर जिले से यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली कूच करेंगे। यह कार्यकर्ता इस महारैली का हिस्सा बनेंगे। शनिवार को रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली का पोस्टर विमोचन पीसीसी कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के सानिध्य में किया गया। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने बताया कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग पर अड़े हुए हैं। इसी आवाज़ को बुलंद करने के लिए धौलपुर जिले से यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के लगभग 200 कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली कूच करेंगे और इस महारैली का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष गौरव पोसवाल एवं एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *