Home / Sport / धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा का स्वागत किया

धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा का स्वागत किया

 

 

धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा का स्वागत किया
बसेडी के निजी मैरिज होम में हुआ कार्यक्रम
धौलपुर,30 अक्टूबर। राजस्थान के धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने जापान के एची-नागोया शहर में आयोजित 5 वें एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेनस शॉट पुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को बसेडी में देश और धौलपुर जिले का नाम रोशन करने वाले बसेडी क्षेत्र के बांसरई गांव निवासी पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। एक निजी मैरिज होम में आयोजित सम्मान समारोह में बसेडी के पूर्व विधायक सुखराम कोली ने प्रवीण शर्मा को 51 फीट का साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि प्रवीण शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और जिले का मान बढ़ाया है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रवीण की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनसे सीख लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करना चाहिए। प्रवीण शर्मा की सफलता से उनके पैतृक गांव बांसरई सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेहनत, हौसले और प्रतिभा की सराहना की। सम्मान समारोह में प्रवीण शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि ऐसे खिलाड़ियों को सम्मान मिलने से अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पवन शर्मा, रघुराज, राकेश, अनिल, अमित एवं रोहित सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *