Home / Dholpur / शरद मेला महोत्सव 2026: नीलामी प्रक्रिया में लगीं महत्वपूर्ण बोलियाँ

शरद मेला महोत्सव 2026: नीलामी प्रक्रिया में लगीं महत्वपूर्ण बोलियाँ

शरद मेला महोत्सव 2026: नीलामी प्रक्रिया में लगीं महत्वपूर्ण बोलियाँ

झूले की नीलामी में ₹40 लाख की बोली, खजला की बोली ₹1.21 लाख तक पहुँची

धौलपुर,28 अक्टूबर। नगर परिषद धौलपुर द्वारा आयोजित शरद मेला महोत्सव 2026 के अंतर्गत झूले एवं मेले से संबंधित नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी के दौरान बोलीदाताओं ने भाग लिया और विभिन्न मदों के लिए बोलियाँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटावा के ब्रह्म कुमार जी द्वारा ₹40 लाख की बोली लगाई गई। वहीं, खजला की बोली ₹1,21,000 तक पहुँची। नीलामी प्रक्रिया के दौरान सभापति गिरीश कुमार गर्ग,  RI रजत जैन,  दीपक,  जितेंद्र एवं अनिल, समिति के सदस्यों के साथ पार्षदगण राजा, शैलेन्द्र यादव, पुष्पेंद्र राजावत एवं अनीश खान भी उपस्थित रहे। नगर परिषद धौलपुर द्वारा शरद मेला महोत्सव को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *