Home / Dholpur / दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बार की सराहनीय पहल : मागो

दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बार की सराहनीय पहल : मागो

दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बार की सराहनीय पहल : मागो
अ​भिभषक संघ का दीपावली मिलन समारोह आयोजित, संघ की ओर से वरिष्ठ अ​धिवक्ताओं का हुआ सम्मान

धौलपुर,27 नवंबर। धौलपुर अभिभाषक संघ के तत्वाधान में शुक्रवार रात्रि को दीपावली मिलन एवं अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय जैन धर्मशाला में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बार और बेंच के बीच सहयोग तथा समन्वय में बढ़ोतरी होती है, जो धौलपुर अभिभाषक संघ का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि जूनियर अधिवक्ता अधिक से अधिक समय अदालत में जाएं, जिससे उनके अनुभव और ज्ञान में बढ़ोतरी हो। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी आग्रह किया कि वह जूनियर अधिवक्ताओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।

समारोह में धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि संघ की ओर से दीपावली मिलन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन एक पुरानी परंपरा है। जिसका पालन वर्तमान कार्यकारी ने भी किया है। शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए भी अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल भार्गव ने किया। जबकि अभिभाषक संघ के महामंत्री अरविंद गुर्जर ने आभार व्यक्त किया। समारोह में एससी एसटी कोर्ट के जज मौहम्मद आजम,विशेष डकैती कोर्ट के जज राकेश गोयल,सीजेएम श्रीमती शैला फौजदार,एसीजेएम श्रीमती बबिता वर्मा, एमजेएम कनक बंसल एवं नेहा धाकड,धौलपुर अ​भिभाषक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी,उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी,कोषाध्यक्ष विनय शर्मा,पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल,संयुक्त सचिव बृजेश बघेल एवं ऑडीटर विवेक व्यास सहित अन्य पदा​धिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *