सतरंगी सप्ताह स्वीप कलेण्डर के तहत तृतीय दिवस पर मतदाता रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
धौलपुर, 27 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलेण्डर के तहत तृतीय दिवस पर जिला स्वीप टीम द्वारा राउमावि पुरैनी सैंपऊ में मतदाता रंगोली के माध्यम से सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई गईं आकर्षक रंगोली सजाकर, मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र में हर वोट जरूरी जैसे संदेशों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से गॉव में रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूक किया युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान, जागरूक देश की है पहचान, हो शत-प्रतिशत हो मतदान जैसे उत्साहपूर्वक नारों के साथ मतदाताआंे को उत्साहित कर मतदान हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलवाई गयी। स्वीप टीम प्रभारी द्वारा बताया कि स्वीप अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से उन मतदाताओं को जागरूक करना है जो किन्हीं कारणों से मतदान से दूरी बना लेते हैं। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है मतदान नागरिकों का अधिकार होने के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है विषय पर चर्चा की, बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की आधारशिला है। लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वीप टीम सदस्य द्वारा अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से छात्र, छात्राओं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को मतदान का महत्व बताया एवं मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं जिला स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।
सतरंगी सप्ताह स्वीप कलेण्डर के तहत तृतीय दिवस पर मतदाता रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश










