पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले भर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान
पुलिस टीमें आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का दे रही संदेश।
धौलपुर,19 नवंबर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड के सुपरविजन में सभी थानों की पुलिस टीमें लगातार जिले में अपने अपने इलाके के मुख्य बाजारों, शहर व कस्बों आदि में गश्त कर रहे है। सभी थानों के थानाधिकारियों द्वारा आज देर शाम से अपने अपने इलाको में पुलिस टीमों के साथ पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की जा रही है, इस दौरान पुलिस बल द्वारा जिले के सभी मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लिया जा रहा है तथा आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।










