Home / Madhya Pradesh / मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को बघेल (पहाडगढ़) में आयोजित होगा शिविर

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को बघेल (पहाडगढ़) में आयोजित होगा शिविर

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को बघेल (पहाडगढ़) में आयोजित होगा शिविर

समस्त जिला अधिकारी प्रातः 10 बजे शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से रहेंगे उपस्थित

मुरैना, 25 नवम्बर /मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 को बघेल (पहाडगढ़) में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रातः 10 बजे शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिविर की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहें। साथ ही आमजन से प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *