विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूकविशनोंदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
धौलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनोंदा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की आरे से विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में प्रदत्त उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के विषय में समझाते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में उचित व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षा के अधिकार तथा सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा, उप प्रधानाचार्य रूपवती रावत तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा, जिला धौलपुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










