Home / Dholpur / धौलपुर में मनाया शरद पूर्णिमा का पर्व

धौलपुर में मनाया शरद पूर्णिमा का पर्व

धौलपुर। धौलपुर में शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शरद पूर्णिमा का मुख्य आयोजन धौलपुर के रियासतकालीन भगवान नृसिंह मंदिर में हुआ। शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान नृसिंह जी को विशेष पोशाक धारण कराई गई तथा उनकी विशेष झांकी भी सजाई गई। शरद पूर्णिमा के मौके पर भगवान नृसिंह जी को खीर का भोग लगाया तथा प्रसाद सभी श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। भगवान नृसिंह मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ रविंद्र श्रोत्रिय ने बताया कि हिंदू धर्म एवं पौराणिक ग्रंथों में शरद पूर्णिमा पर का विशेष महत्व है।इस दिन भक्तों द्वारा मांगी गई मनोकामना ठाकुर जी पूरा करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *